60 रुपए लीटर वाले फ्लेक्स फ्यूल से दौड़ेंगी गाड़ियां:ऑटो एक्सपो में दिखी एथेनॉल ब्लेंडिंग फ्यूल से चलने वाली कार और बाइकों की झलक

आने वाले 1-2 सालों में आपको फ्यूल 60-62 रुपए प्रति लीटर में मिल सकता है। अभी पेट्रोल की कीमत 108 रुपए के आसपास चल रही है। दरअसल, पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से होने वाले एयर पॉल्यूशन को रोकने और फ्यूल के दाम कम करने के लिए दुनियाभर की सरकारें एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल पर काम कर रही हैं। भारत में भी एथेनॉल को पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। इससे गाड़ियों का माइलेज भी बढ़ेगा।

देश में 5% एथेनॉल से प्रयोग शुरू हुआ था जो अब 10% तक पहुंच चुका है। अब सरकार नेशनल बायो फ्यूल पॉलिसी को लागू कर 22 अप्रैल से ई-20 (20% एथेनॉल + 80% पेट्रोल) से ई-80 (80% एथेनॉल + 20% पेट्रोल) पर जाने के लिए प्रोसेस शुरू करने जा रही है। अप्रैल से सिर्फ फ्लेक्स फ्यूल कंप्लाइंट गाड़ियां ही बेची जा सकेंगी। साथ ही पुरानी गाड़ियां एथेनॉल कंप्लाएंट व्हीकल में चेंज की जा सकेंगी।