5 जून को हर साल दुनिया में ‘विश्व पर्यावरण दिवस 2023’ (World Environment Day 2023) मनाया जाता है। इस दिन सभी स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं बहुत बड़े स्तर पर लोगों को पर्यावरण को बचाने, पेड़-पौधे लगाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रैली, रोड शो, सेमिनारों का आयोजन करते हैं। ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर जानें कि कैसे बिगड़ते पर्यावरण संतुलन का हमारे सेहत और विश्व पर नकारात्मक असर पड़ता है।
प्रत्येक वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का एक थीम होता है, जो विशेष रूप से पर्यावरणीय चिंता की ओर ध्यान आकर्षित करता है। इस वर्ष इस दिवस की थीम रखी गई है ‘रीइमैजिन, रीक्रिएट, रीस्टोर’ (Reimagine, Recreate, Restore)। इस दिन किस तरह पर्यावरण से संबंधित चुनौतियों का सामना किया जाए, उसे कम करने के सफल और सार्थक प्रयास किए जाएं जैसे विषयों पर कई जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।